चाईबासा जिले में हुए IED ब्लास्ट में वीरगति को प्राप्त हुए झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान को आज रविवार को रांची स्थित टेंडरग्राम जगुआर मुख्यालय में राजकीय सम्मान से श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे.
झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में झारखण्ड जगुआर के शहीद जवान श्री सुनील धान जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मरांग बुरु शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। pic.twitter.com/F1JM0mVpBo— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 13, 2025
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बलिदान सुनील धान की बलिदानी झारखंड कभी नहीं भूलेगा. सरकार उनके परिजनों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी. नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी और यह जड़ से खत्म होगी.
बता दें कि चाईबासा में नक्सलियो के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. नक्सलियों ने जमीन के नीचे आईईडी लगाए थे. झारखंड जगुआर और 203 कोबरा बटालियन के जवान के तलाशी अभियान के दौरान विस्फोट हुआ. जिसमें 203 कोबरा बटालियन के आरओ विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान जख्मी हो गए. दोनों को फौरन रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान जवान सुनील धान ने दम तोड़ दिया.