रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शुक्रवार को राज भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर राष्ट्रपति से विस्तृत चर्चा की. भेंट के क्रम में राज्यपाल ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया.