रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन संग कोलकाता स्थित कालीघाट शक्तिपीठ मंदिर (कालीघाट काली मन्दिर) का दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री ने इस दौरान झारखंड राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि-शांति तथा खुशहाली की कामना की.
आज कोलकाता स्थित प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के खुशहाल, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की। माँ काली सभी का कल्याण करें।
जय माँ काली!! pic.twitter.com/IfSYvPSyFP
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 6, 2025
हिन्दुस्थान समाचार