रांची: झारखंड में ठंड से राहत मिलने के बावजूद सुबह और शाम की ठंडी हवा अभी भी लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को कोहरा की संभावना जतायी गयी है. इनमें कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिला शामिल हैं जबकि शेष भागों में आसमान साफ रहेगा. 23 जनवरी से 29 जनवरी तक कोहरा बना रहेगा.
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बोकारो का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.8 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. जबकि कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा भी देखा गया.
हिन्दुस्थान समाचार