Tuesday, July 8, 2025
No Result
View All Result
Jago Jharkhand

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
Jago Jharkhand
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
Jago Jharkhand
No Result
View All Result

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home खेल

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, एकदिवसीय क्रिकेट में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने पहली बार एकदिवसीय क्रिकेट में 400 रनों का आंकड़ा पार किया है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 435 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

News Desk by News Desk
Jan 15, 2025, 04:45 pm GMT+0530
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

राजकोट: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने पहली बार एकदिवसीय क्रिकेट में 400 रनों का आंकड़ा पार किया है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 435 रनों का विशाल स्कोर बनाया। यह भारतीय महिला टीम का एकदिवसीय में सर्वोच्च स्कोर है। ओवरऑल महिला एकदिवसीय में यह चौथा सर्वोच्च स्कोर है। महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का र‍िकॉर्ड न्यूजीलैंड महिला टीम के नाम है। यह र‍िकॉर्ड उसने आयरलैंड के ख‍िलाफ ही साल 2018 में बनाया था। न्यूजीलैंड महिला टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 491 रन बनाए थे।

12 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में भारतीय टीम ने 370 रन बनाए थे जो कि टीम का एकदिवसीय में सबसे बड़ा स्कोर था लेकिन तीसरे मैच में टीम ने ये रिकॉर्ड तोड़ डाला। भारतीय महिला टीम को इस एतिहासिक स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल का अहम योगदान रहा। प्रतिका ने जहां 129 गेंदों में 154 रनों की पारी खेली, वहीं मंधाना ने महज 80 गेंदों में 135 रन बनाए।

आयरलैंड के खिलाफ इस सीरीज में हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी कर रहीं मंधाना ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय महिला टीम को सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और कप्तान स्मृति मंधाना ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में ही टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। इसके बाद मंधाना ने एकदिवसीय में अपना 10वां शतक जड़ दिया। मंधाना ने महज 70 गेंदों में शतक लगाया जो भारत के लिए महिला क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया सबसे तेज शतक है। मंधाना ने इस मामले में हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा। उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ 87 गेंदों पर शतक जमाया था। मंधाना 80 गेंदों में 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना और प्रतिका के बीच पहले विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी हुई।

मंधाना के बाद प्रतिका ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। उनका साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने दिया। ऋचा ने 42 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 59 रन बनाए। ऋचा के बाद भारतीय टीम का तीसरा विकेट प्रतिका के रूप में गिरा। उन्होंने 129 गेंदों पर 20 चौके और एक छक्के की मदद से 154 रन की यादगार पारी खेली। इनके अलावा तेजल हसबनिस ने 28 रन और हरलीन देओल ने 15 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 11 रन और जेमिमा रोड्रिग्ज चार बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 435 रन बनाए।

आयरलैंड की ओर से ओरला प्रेंडरगास्ट ने दो विकेट, जबकि आरलेने केली, फ्रेया सरगेंट और जॉर्जिना डेंपसे को एक-एक विकेट मिला। उल्लेखनीय है कि तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है।

हिन्दुस्थान समाचार

Tags: ODI CricketRajkotWomen Cricket
ShareTweetSendShare

RelatedNews

विराट कोहली ने टेस्ट मैच से लिया सिलन्यास
Latest News

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

डायमंड लीग में पहली बार होगी भारत की एंट्री
खेल

Doha Diamond League: डायमंड लीग में पहली बार भारत के 4 भारतीय एथलीट्स की होगी एंट्री

भारत की शानदार जीत
Latest News

IND vs NZ, Champions Trophy 2025: 12 साल बाद भारत फिर बना चैंपियन, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

सुनील छेत्री ने संन्यास तोड़कर की वापसी
Latest News

संन्यास तोड़कर सुनील छेत्री ने की धमाकेदार वापसी, मालदीव-बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेंगे

Virat kohli
Latest News

ICC ODI Ranking: वनडे रैंकिंग में शुभमन-कोहली टॉप पर, रोहित ने शीर्ष 10 में बनाई जगह

Latest News

झारखंड में कमजोर पड़ता जा रहा नक्सलवाद का नेटवर्क

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

सरना धर्म कोड की मांग

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैच से लिया सिलन्यास

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

डायमंड लीग में पहली बार होगी भारत की एंट्री

Doha Diamond League: डायमंड लीग में पहली बार भारत के 4 भारतीय एथलीट्स की होगी एंट्री

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

Global Market: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

यूपी डिफेंस कॉरिडोर

क्या है यूपी डिफेंस कॉरिडोर? कैसे रक्षा के क्षेत्र में बन रहा आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ?

PM Narendra Modi

PM मोदी की 24 घंटे में दूसरी हाई-लेवल बैठक, सेना प्रमुखों संग बनाई आगे की रणनीति

भारत के विदेश सचिव ने फिर पाकिस्तान को किया पर्दाफाश

‘झूठा है पाक, नागरिक विमानों की आड़ में रच रहा साजिश.., भारत ने फिर पाकिस्तान किया पर्दाफाश

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.