रांची: झारखंड में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. रुक-रुक के चल रही हवा से ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा है. राजधानी रांची में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.0, अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अगले चार दिन सुबह कोहरे और धुंध एवं बादलों की लुका छिपी बने रहने की संभावना है. शनिवार को रांची का अधिकतत तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेंटीग्रेड गुमला में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.1 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में रहा. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। जबकि राज्य में कहीं-कहीं पर कोहरा भी देखा गया.
हिन्दुस्थान समाचार