रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है।राज्यपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस दुःख की घड़ी में, मैं उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।
The passing of former Prime Minister and Economist Shri Manmohan Singh ji is an immense loss. A visionary statesman and a leader of stature, Dr Manmohan Singh Ji, throughout his remarkable career in public service, consistently worked for the welfare of the society at large.
— Santosh Gangwar (@santoshgangwar) December 26, 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्वविख्यात अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। विकासशील राजनीति और गवर्नेंस के पुरोधा मनमोहन सिंह ने निःस्वार्थ भाव के साथ देश और देशवासियों की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया था। आज मनमोहन सिंह हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके आदर्श और विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार सहित देशवासियों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दे।
आज देश ने अपना एक महान लाल खो दिया।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्वविख्यात अर्थशास्त्री आदरणीय श्री मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। विकासशील राजनीति और गवर्नेंस के पुरोधा आदरणीय मनमोहन सिंह जी ने निःस्वार्थ भाव के साथ देश और देशवासियों की सेवा में अपना… pic.twitter.com/93ZKJheV0G
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 26, 2024
हिन्दुस्थान समाचार