Tuesday, July 8, 2025
No Result
View All Result
Jago Jharkhand

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
Jago Jharkhand
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
Jago Jharkhand
No Result
View All Result

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home प्रदेश

राज्यवासियों की समस्याओं और शिकायतों के निवारण में कोई कोताही न बरती जाय : CM हेमंत सोरेन

प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि व्यवस्था ऐसी हो, जिससे बेहतर परिणाम सामने आ सके। श्री सोरेन सोमवार की रात मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राजस्व संग्रहण, 28 दिसंबर-2024 को आयोजित होने वाले झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारियों एवं जेएसएससी की सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2023 के विषय पर वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे।

News Desk by News Desk
Dec 24, 2024, 09:54 am GMT+0530
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

रांची: प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि व्यवस्था ऐसी हो, जिससे बेहतर परिणाम सामने आ सके। श्री सोरेन सोमवार की रात मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राजस्व संग्रहण, 28 दिसंबर-2024 को आयोजित होने वाले झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारियों एवं जेएसएससी की सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2023 के विषय पर वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्यवासियों की समस्याओं और शिकायतों की निवारण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए और पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करें।

मुख्यमंत्री ने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया।उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण का जो लक्ष्य निर्धारित है, उसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। इसके साथ राजस्व बढ़ोतरी को लेकर नए स्रोत की संभावनाएं तलाशें।

उन्होंने यह भी कहा कि कर संग्रहण में आ रहे व्यवधानों का त्वरित समाधान होना चाहिए। इस दिशा में राजस्व से संबंधित विभागों के बीच समन्वय को लेकर एक सिस्टम तैयार करें। मुख्यमंत्री ने वाणिज्य कर विभाग के तहत फर्जी निबंधन और इनवॉइस के चिन्हित करने के साथ उसे रोकने की दिशा में एनफोर्समेंट सिस्टम बनाने की दिशा में पहल करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस दौरान अधिकारियों में अब तक राजस्व वसूली से संबंधित जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 दिसंबर को रांची के नामकुम में आयोजित होने वाले झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम में राज्यभर की महिला लाभुक सम्मिलित होगी। ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के जरिये जेएसएससी की सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 से जुड़े विवादों को लेकर दर्ज मामले में जो निर्देश दिए गए हैं, उसके अनुरूप पूरी निष्पक्षता के साथ जांच पूरी कर रिपोर्ट सुपुर्द करें।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान परीक्षा आयोजन के दौरान हुई गड़बड़ियों तथा मिली शिकायतों और परीक्षा परिणाम के बाद हुए विवाद एवं हंगामें की भी जांच हो और इसमें जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में नियुक्तियों को लेकर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ियों की गुंजाइश न हो, इस दिशा में ऑनलाइन मोड में परीक्षा आयोजित करने की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) माध्यम से परीक्षा लेने पर काफी हद तक पेपर लीक जैसे मामलों को नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं, ऑफलाइन परीक्षा आयोजन को लेकर होने वाली परेशानियों के साथ समय की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने पोक्सो एक्ट, महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा अत्याचार और यौन उत्पीड़न, ह्यूमन ट्रैफिकिंग और पलायन जैसे मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। स्कूल-कॉलेज में अवेयरनेस कैंपेन चलाये जाएं। शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की सघन पेट्रोलिंग होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के जरिये संचालित सर्विसेज और हेल्पलाइन नंबर के लिए राज्य स्तर पर इंटीग्रेटेड एप्प बनाया जाए। इस एप्प का व्यापक प्रचार प्रसार भी हो ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिले और वे इसका लाभ ले सकें।

उन्होंने कहा कि महिला हिंसा से जुड़े मामलों में दर्ज शिकायतों और उसपर हुई कार्रवाई की हर महीने रिपोर्ट तैयार होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जमीन विवाद से जुड़ी कई शिकायत लगातार सामने आ रही है। विशेष कर अंचल कार्यालयों में दाखिल-खारिज के नाम पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसमें शामिल अधिकारियों, कर्मियों के साथ जमीन दलालों के खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में राज्य के सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार

Tags: CM Hemant SoranJharkhand NewsTOP NEWS
ShareTweetSendShare

RelatedNews

सरना धर्म कोड की मांग
Latest News

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल
Latest News

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

झारखंड में ED का बड़ा एक्शन
Latest News

GST घोटाला मामले पर ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड और कोलकाता के 9 ठिकानों पर मारी रेड

लातेहार में दो बड़ी नक्सली हमले
Latest News

लातेहार में बढ़ीं नक्सल गतिविधियां, राज्य में नक्सलवाद की स्थिति

लातेहार में नक्सलियों का उत्पात
Latest News

लातेहार में नक्सलियों का तांडव, आठ गाड़ियों में लगाई आग

Latest News

झारखंड में कमजोर पड़ता जा रहा नक्सलवाद का नेटवर्क

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

सरना धर्म कोड की मांग

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैच से लिया सिलन्यास

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

डायमंड लीग में पहली बार होगी भारत की एंट्री

Doha Diamond League: डायमंड लीग में पहली बार भारत के 4 भारतीय एथलीट्स की होगी एंट्री

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

Global Market: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

यूपी डिफेंस कॉरिडोर

क्या है यूपी डिफेंस कॉरिडोर? कैसे रक्षा के क्षेत्र में बन रहा आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ?

PM Narendra Modi

PM मोदी की 24 घंटे में दूसरी हाई-लेवल बैठक, सेना प्रमुखों संग बनाई आगे की रणनीति

भारत के विदेश सचिव ने फिर पाकिस्तान को किया पर्दाफाश

‘झूठा है पाक, नागरिक विमानों की आड़ में रच रहा साजिश.., भारत ने फिर पाकिस्तान किया पर्दाफाश

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.