Tuesday, July 8, 2025
No Result
View All Result
Jago Jharkhand

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
Jago Jharkhand
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
Jago Jharkhand
No Result
View All Result

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home प्रदेश

झारखंड विधानसभा सत्र: सदन में 80 विधायकों ने ली शपथ, कार्यवाही 10 दिसंबर को होगी स्थगित

 झारखंड विधानसभा का प्रथम सत्र सोमवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ. प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने सदन की कार्यवाही शुरू की.

News Desk by News Desk
Dec 9, 2024, 02:52 pm GMT+0530
झारखंड विधानसभा सत्र

झारखंड विधानसभा सत्र

FacebookTwitterWhatsAppTelegram

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को दिन के 11 बजकर 15 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू हुई. सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने ने 80 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई. सबसे पहले मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी. इसके बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली. स्टीफन मरांडी मंगलवार को शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार को दिन के 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

स्टीफन मरांडी ने सबसे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री और बरहेट विधायक हेमंत सोरेन को शपथ दिलायी. इसके बाद राधाकृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजूल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू, शिल्पी नेहा तिर्की, राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन, बोरियो विधायक धनजंय सोरेन, लिट्टिपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, पाकुड विधायक निसात आलम, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन, नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो, दुमका विधायक बसंत सोरेन सहित 80 विधायकों ने झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली.

हेमलाल मुर्मू ने संताली, एमटी राजा ने उर्दू, जयराम महतो ने कुरमाली, अरूप चटर्जी ने बांग्ला और ममता देवी ने खोरठा भाषा में शपथ ली. इसके अलावा चंपाई सोरेन, मथुरा महतो सहित कई विधायकों ने भी स्थानीय भाषा में शपथ ली. कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल और श्वेता सिंह ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर शपथ ली. जबकि पूर्णिमा साहू ने दोनों हाथ जोड़कर झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली.

इस बार सदन में 21 नये चेहर दिखे, जो पहली बार विधायक बने हैं। सदन में पहली बार पहुंचने वाले विधायकों में रौशन लाल चौधरी, शुत्रध्न महतो, प्रदीप प्रसाद, मंजू कुमारी, कुमार उज्जवल, रागिनी सिंह, रामसूर्या मुंडा, मो ताजउद्दीन, आलोक सोरेन, सुदीप गुड़िया, धनंजय सोरेन, श्वेता सिंह, सुरेश बैठा, निशत आलम, नरेश प्रसाद सिंह, चंद्रदेव महतो, निर्मल महतो, जयराम महतो और पूर्णिमा साहू शामिल हैं. वहीं, 18 ऐसे सदस्य हैं, जो पहले विधायक रह चुके हैं. इसमें सबसे अधिक आठ भाजपा के हैं जबकि छह झामुमो, तीन कांग्रेस के हैं. राजद, माले, आजसू एवं जेएलकेएम के एक-एक विधायक शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और सीपी सिंह लगातार सातवीं बार तो प्रदीप यादव लगातार छठी बार विधानसभा पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया.

सदन पहुंचने वाले विधायकों में दस ऐसे विधायक शामिल हैं, जिन्होंने जीत की हैट्रिक लगायी है। इनमें स्टीफन मरांडी, इरफान अंसारी, डॉ नीरा यादव, राज सिन्हा, सरयू राय, विकास सिंह मुंडा, आलोक कुमार चौरसिया, रवींद्रनाथ महतो, निरल पूर्ति व दशरथ गगराई शामिल हैं। पिछले विधानसभा के 42 विधायक फिर से विधानसभा पहुंचे हैं. स्टीफन मरांडी सबसे सीनियर विधायक हैं, जो नौ बार जीत हासिल कर चुके हैं. सबसे पहले उन्होंने 1980 में जीत हासिल की थी.

चार विधायकों ने चौथी बार जीत हासिल की. जीत का चौका लगाने वालों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री दीपक विरुआ, चमरा लिंडा और विधायक नवीन जायसवाल शामिल हैं.

झारखंड विधानसभा सत्र में पहली बार शामिल हुए जयराम महतो ने अनोखे अंदाज में पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले धरती को प्रणाम किया. इसके बाद सदन के अंदर नंगे पांव घुसे. शपथ लेने के बाद जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक मथुरा महतो और मंत्री दीपिका पांडेय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. वहीं, जयराम महतो के हाथ में मौजूद लाल डायरी ने भी सबका ध्यान खींचा. जयराम ने कहा कि इस डायरी में मैं वह शपथ लिखूंगा, जो मैं विधानसभा में लूंगा. यह मेरे लिए लोकतंत्र के प्रति मेरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है.

हिन्दुस्थान समाचार

Tags: Hemant SorenJharkhand NewsJharkhand Vidhan SabhaJharkhand Vidhan Sabha SessionRanchiSLIDER
ShareTweetSendShare

RelatedNews

सरना धर्म कोड की मांग
Latest News

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल
Latest News

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

झारखंड में ED का बड़ा एक्शन
Latest News

GST घोटाला मामले पर ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड और कोलकाता के 9 ठिकानों पर मारी रेड

लातेहार में दो बड़ी नक्सली हमले
Latest News

लातेहार में बढ़ीं नक्सल गतिविधियां, राज्य में नक्सलवाद की स्थिति

लातेहार में नक्सलियों का उत्पात
Latest News

लातेहार में नक्सलियों का तांडव, आठ गाड़ियों में लगाई आग

Latest News

झारखंड में कमजोर पड़ता जा रहा नक्सलवाद का नेटवर्क

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

सरना धर्म कोड की मांग

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैच से लिया सिलन्यास

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

डायमंड लीग में पहली बार होगी भारत की एंट्री

Doha Diamond League: डायमंड लीग में पहली बार भारत के 4 भारतीय एथलीट्स की होगी एंट्री

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

Global Market: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

यूपी डिफेंस कॉरिडोर

क्या है यूपी डिफेंस कॉरिडोर? कैसे रक्षा के क्षेत्र में बन रहा आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ?

PM Narendra Modi

PM मोदी की 24 घंटे में दूसरी हाई-लेवल बैठक, सेना प्रमुखों संग बनाई आगे की रणनीति

भारत के विदेश सचिव ने फिर पाकिस्तान को किया पर्दाफाश

‘झूठा है पाक, नागरिक विमानों की आड़ में रच रहा साजिश.., भारत ने फिर पाकिस्तान किया पर्दाफाश

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.