रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी दी गई है. अज्ञात नंबर से कल शुक्रवार को धमकी भरा संदेश आया, इसके बाद दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना की जानकारी झारखंड के डीजीपी को दी गई. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने धमकी देने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है.
#WATCH रांची, झारखंड: जबरन वसूली का कॉल आने पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, "मैंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है। मैं लगातार जनता से बातचीत कर रहा हूं…पीएम मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे… pic.twitter.com/G2yv1U5kNo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2024
अज्ञात अपराधियों ने संजय सेठ को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. मैसेज भेजकर उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है. जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और डीसीपी ने संजय सेठ से इस मामले में जानकारी ली. साथ ही उन्हें भरोसा दिया कि जल्द ही इस कांड का खुलासा किया जाएगा.