रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. इस चरण में 38 सीटों पर सीएम हेमंत सोरेन सहित 528 प्रत्याशियों ने किस्मत दांव पर लगाया है. झारखंड में इंडी गठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद और सीपीआईएमल) और एनडीए (बीजेपी, आजसू और जेडीयू) पार्टियों के बीच मुकाबला है.
उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गए.
इन सीटों के लिए शुरू हुआ मतदान
राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी.
शाम 5 बजे तक 67.59% मतदान हुआ.
गिरिडीह 65.89%
गोड्डा- 67.24%
जामताड़ा- 76.16%
दुमका- 71.74%
देवघर – 72.46%
धनबाद 63.39%
पाकुड़- 75.88%
बोकारो – 60.97%
रांची- 72.01% (खिजरी- 69.20, सिल्ली- 76.72)
रामगढ़- 71.98%
साहिबगंज- 65.63%
हजारीबाग – 64.41%
हिन्दुस्थान समाचार