Tuesday, July 8, 2025
No Result
View All Result
Jago Jharkhand

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
Jago Jharkhand
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
Jago Jharkhand
No Result
View All Result

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home प्रदेश

भगवान बिरसा मुंडा की आज 150वीं जयंती, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने किया उन्हें नमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ” भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.

News Desk by News Desk
Nov 15, 2024, 10:14 am GMT+0530
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ” भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन.” भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी सभी नागरिकों को बधाई दी.

झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं। जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े।

— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा, ”मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार! जोहार! सभी देशवासियों को मैं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की बधाई देती हूं. हम सब, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के साल भर चलने वाले उत्सव का शुभारंभ कर रहे हैं. सभी देशवासियों की ओर से, मैं भगवान बिरसा मुंडा की पावन स्मृति को सादर नमन करती हूं. जनजातीय गौरव तथा संविधान के आदर्शों के प्रति देश में नई चेतना का संचार हो रहा है तथा इस चेतना को कार्यरूप दिया जा रहा है.”

झारखंड राज्य के स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष की सभी को हार्दिक बधाई! भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो–कान्हू, चाँद-भैरव, तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर जैसे अनेक वीरों ने झारखंड की धरती को गौरवान्वित किया है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध इस राज्य के लोगों ने देश की प्रगति में…

— President of India (@rashtrapatibhvn) November 15, 2024

उन्होंने कहा, ” यह भावना जनजातीय समाज सहित पूरे देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगी. दो वर्ष पहले, झारखंड राज्य में स्थित भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने का सौभाग्य मुझे मिला था. पिछले वर्ष ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी उलिहातू जाकर भगवान बिरसा मुंडा का आशीर्वाद लिया. किसी प्रधानमंत्री की उलिहातू की वह पहली यात्रा थी. इससे जनजातीय समाज के लोगों को बहुत खुशी हुई. उसी दिन, झारखंड से ही ‘पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा-अभियान” का शुभारंभ किया गया.”

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने बधाई संदेश में धरती बाबा के पूरे कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए उनके संपूर्ण संघर्ष को याद करते हुए कहा धन्यवाद. जय हिन्द. जय भारत. वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भूी आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें नमन किया. भाजपा ने एक्स हैंडल पर धरती आबा का पुण्य स्मरण किया है. भाजपा ने एक्स पोस्ट पर लिखा, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को देश की स्वतंत्रता और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

इसके साथ ही राज्यपाल ने समस्त देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. राज्यपाल ने कहा कि यह विशेष दिवस हमारे जनजातीय समाज के अद्वितीय योगदान, उनकी वीरता और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान का प्रतीक है.

उल्लेखनीय है कि आज प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए बिहार के जमुई पहुंच रहे हैं. इस मौके पर उनके सम्मान में स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करने के अलावा कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर भगवान बिरसा मुंडा का पुण्य स्मरण करते हुए एक वीडियो भी अपलोड किया है.

हिन्दुस्थान समाचार

Tags: Bhagwan Birsa Mundabirsa Munda 150th birth anniversaryPM Narendra ModiPresident Draupadi MurmuTOP NEWS
ShareTweetSendShare

RelatedNews

सरना धर्म कोड की मांग
Latest News

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल
Latest News

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

झारखंड में ED का बड़ा एक्शन
Latest News

GST घोटाला मामले पर ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड और कोलकाता के 9 ठिकानों पर मारी रेड

लातेहार में दो बड़ी नक्सली हमले
Latest News

लातेहार में बढ़ीं नक्सल गतिविधियां, राज्य में नक्सलवाद की स्थिति

लातेहार में नक्सलियों का उत्पात
Latest News

लातेहार में नक्सलियों का तांडव, आठ गाड़ियों में लगाई आग

Latest News

झारखंड में कमजोर पड़ता जा रहा नक्सलवाद का नेटवर्क

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

सरना धर्म कोड की मांग

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैच से लिया सिलन्यास

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

डायमंड लीग में पहली बार होगी भारत की एंट्री

Doha Diamond League: डायमंड लीग में पहली बार भारत के 4 भारतीय एथलीट्स की होगी एंट्री

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

Global Market: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

यूपी डिफेंस कॉरिडोर

क्या है यूपी डिफेंस कॉरिडोर? कैसे रक्षा के क्षेत्र में बन रहा आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ?

PM Narendra Modi

PM मोदी की 24 घंटे में दूसरी हाई-लेवल बैठक, सेना प्रमुखों संग बनाई आगे की रणनीति

भारत के विदेश सचिव ने फिर पाकिस्तान को किया पर्दाफाश

‘झूठा है पाक, नागरिक विमानों की आड़ में रच रहा साजिश.., भारत ने फिर पाकिस्तान किया पर्दाफाश

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.