Tuesday, July 8, 2025
No Result
View All Result
Jago Jharkhand

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
Jago Jharkhand
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
Jago Jharkhand
No Result
View All Result

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home प्रदेश

‘झारखंड की जनता अब इंडी अलायंस को उखाड़कर कमल खिलाने को आतुर’, गढ़वा में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि झारखंड की जनता अब इंडी अलायंस की सरकार को उखाड़कर कमल खिलाने को आतुर है. उन्होंने कहा कि आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है, 'रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार.

News Desk by News Desk
Nov 4, 2024, 01:15 pm GMT+0530
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि झारखंड की जनता अब इंडी अलायंस की सरकार को उखाड़कर कमल खिलाने को आतुर है. उन्होंने कहा कि आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है, ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार.

प्रधानमंत्री ने झारखंड के गढ़वा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते कहा कि जनता ने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई. अब झारखंड में विधानसभा का चुनाव है, हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनानी है. उन्होंने कहा कि वह यहां जनता का आशीर्वाद मांगने आये हैं.

जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी पर परिवारवाद को लेकर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद झारखंड का एक बहुत बड़ा दुश्मन है. उन्होंने कहा कि ये तीनों दल घोर परिवारवादी हैं. ये चाहते हैं कि सत्ता की चाबी केवल इन्हीं के परिवार के पास रहे. उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं का सामर्थ्य बढ़े, उन्हें नए अवसर मिलें ये सरकार की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने झारखंड के युवाओं के साथ धोखा ही किया है. इन्होंने (जेएमएम-कांग्रेस) झारखंड के नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया. भर्तियों में धांधली, पेपर लीक जैसे यहां का उद्योग बन गया है. सिपाही भर्ती के दौरान जेएमएम सरकार की लापरवाही के कारण कई नौजवाओं की दुखद मृत्यु हो गई. अब झारखंड भाजपा ने इस स्थिति को बदलने का निर्णय लिया है. प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद करीब 3 लाख सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी जहां-जहां भी झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं, उस राज्य को उन्होंने बर्बाद कर दिया है. कांग्रेस के अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने भी मान लिया है कि कांग्रेस झूठी गारंटी देती है. उनके मुंह से भी जाने-अनजाने में सच निकल गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जो ये अनाप-शनाप घोषणाएं हैं, ये राज्यों को दिवालिया कर देंगी.

प्रधानमंत्री ने छठ के उत्साह का जिक्र करते हुए छठी मैया की उपासना करने वालों को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं, जब पूरा देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है यानी आने वाले 25 वर्ष देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे और झारखंड भी तब 50 वर्ष का होने वाला होगा.

उन्होंने कहा कि भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है. प्रधानमंत्री ने झारखंड भाजपा को शानदार संकल्प पत्र जारी करने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है. माताओं, बहनों, बेटियों के कल्याण के लिए झारखंड भाजपा के संकल्प पत्र में अनेक संकल्प लिए गए हैं. ‘गोगो दीदी योजना’ के तहत हर महीने माताओं-बहनों को 2,100 रुपये दिए जाएंगे. गरीब परिवार की माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत पहले गैस कनेक्शन दिए गए, अब झारखंड में बनने जा रही भाजपा सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी इसके साथ अगले साल दीपावली और रक्षाबंधन पर दो मुफ्त सिलेंडर भी देगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ईमानदारी से झारखंड के विकास की हर कोशिश कर रहे हैं। जब यहां आप लोग डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, तो राज्य का विकास भी डबल तेजी से होने लगेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के नौजवानों में टैलेंट की कमी नहीं है। ये हमारे झारखंड के बेटे और बेटियां खेल के मैदान में झारखंड का जज्बा दिखाते हैं.

हिन्दुस्थान समाचार

Tags: Jharkhand Assembly Election 2024Jharkhand Election 2024PM ModiPM Modi Jharkhand Visit
ShareTweetSendShare

RelatedNews

सरना धर्म कोड की मांग
Latest News

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल
Latest News

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

झारखंड में ED का बड़ा एक्शन
Latest News

GST घोटाला मामले पर ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड और कोलकाता के 9 ठिकानों पर मारी रेड

लातेहार में दो बड़ी नक्सली हमले
Latest News

लातेहार में बढ़ीं नक्सल गतिविधियां, राज्य में नक्सलवाद की स्थिति

लातेहार में नक्सलियों का उत्पात
Latest News

लातेहार में नक्सलियों का तांडव, आठ गाड़ियों में लगाई आग

Latest News

झारखंड में कमजोर पड़ता जा रहा नक्सलवाद का नेटवर्क

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

सरना धर्म कोड की मांग

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैच से लिया सिलन्यास

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

डायमंड लीग में पहली बार होगी भारत की एंट्री

Doha Diamond League: डायमंड लीग में पहली बार भारत के 4 भारतीय एथलीट्स की होगी एंट्री

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

Global Market: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

यूपी डिफेंस कॉरिडोर

क्या है यूपी डिफेंस कॉरिडोर? कैसे रक्षा के क्षेत्र में बन रहा आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ?

PM Narendra Modi

PM मोदी की 24 घंटे में दूसरी हाई-लेवल बैठक, सेना प्रमुखों संग बनाई आगे की रणनीति

भारत के विदेश सचिव ने फिर पाकिस्तान को किया पर्दाफाश

‘झूठा है पाक, नागरिक विमानों की आड़ में रच रहा साजिश.., भारत ने फिर पाकिस्तान किया पर्दाफाश

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.