Wednesday, July 9, 2025
No Result
View All Result
Jago Jharkhand

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
Jago Jharkhand
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
    • Special Updates
    • Rashifal
    • Entertainment
    • Business
    • Legal
    • History
    • Viral Videos
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
No Result
View All Result
Jago Jharkhand
No Result
View All Result

Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
  • लाइफस्टाइल
Home प्रदेश

हेमंत सरकार ने पांच साल तक युवाओं, महिलाओं और किसानों से छल किया : संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने पांच साल तक युवाओं, महिलाओं और किसानों के साथ छल किया। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के समय 25 हजार प्रति पांच एकड़ जमीन पर दिये जाते थे लेकिन हेमंत सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर किसानों का गला घोंट दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

News Desk by News Desk
Sep 24, 2024, 06:07 pm GMT+0530
FacebookTwitterWhatsAppTelegram

खूंटी। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने पांच साल तक युवाओं, महिलाओं और किसानों के साथ छल किया। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के समय 25 हजार प्रति पांच एकड़ जमीन पर दिये जाते थे लेकिन हेमंत सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर किसानों का गला घोंट दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

वे मंगलवार को तोरपा के ब्लॉक मैंदान में आयेाजित परिवर्तन यात्रा में आये लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों ने राज्य को डुबोने का काम किया। पीएम सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विकास कामों को झारखंड में लेकर आयेंगे। इसके लिए झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनानी होगी। मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वाली, कोयला-खनिज और बालू लूटकर अपनी तिजोरी भरने वाली झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाली है। साथ ही कहा कि तख्त बदल दो, ताज बादल दो, बेईमानों का राज बदल दो।

आदिवासियों की जमीन की सबसे अधिक लूट हेमंत सरकार में हुई: बाबूलाल मरांडी

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में चुनाव की घोषणा होने वाली है। प्रदेश में पांच वर्षाें तक हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस-झामुमो की सरकार को जो काम करना चाहिए, वह नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एमपी के घर से 350 करोड़ निकले, मंत्री के नौकर के घर से 29 करोड़ मिले, ये पैसे झारखंड की जनता की गाढ़ी कमाई की थी। हेमंत सरकार जब से सत्ता में आई तब से राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया है।

मरांडी ने कहा कि इस सरकार ने नदी के बालू को लुटवा दिया। यहां के लोगों को बालू नहीं मिल रहा है। कोयला, पहाड़, जमीन को लूटा। इस राज्य में सबसे अधिक जमीन की लूट हेमंत के राजा में हुई। आदिवासी हित की बात करनेवाली हेमंत सरकार और उसकें दलालों ने आदिवासियों की जमीन से लेकर सेना तक जमीन को लूटा। इसलिए भाजपा ने एलान किया कि इस भ्रष्ट सरकार को भगाना ही होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है।

हम बेटी, रोटी और माटी को बचाने का संकल्प लेते हैं: दीपक प्रकाश

सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा रही है। यहां पति-पत्नी की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन रैली राज्य के भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंने के लिए ही है। सांसद ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर सभी को रोजगार देंगे। हम झारखंड की बेटी, रोटी और माटी को बचाने का संकल्प लेते हैं।

राज्य में बहन-बेटिया सुरक्षित नहीं हैं: कोचे मुंडा

तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से राज्य की भ्रष्ट सरकार को हटाना है। वर्ष 2019 में चुनाव के वक्त झामुमो ने वादा किया था, पांच वर्षों में भी वे वादे पूरे नहीं हुए। राज्य के युवा जब अपना अधिकार मांगते हैं, तो उन्हें लाठी और गोली मिलती है। राज्य में बहन-बेटिया सुरक्षित नहीं हैं। कार्यक्रम को पूर्व सांसद समरी उरांव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संजय साहू ने किया।

इस मौके पर भाजपा नेता गणेश मिश्रा, पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत, विनय लाल, संतोष जयसवाल, प्रियांक भगत, विनोद भगत, जोकिना गुड़िया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार

Tags: BJP Parivartan YatraJharkhand NewsParivartan YatraTOP NEWS
ShareTweetSendShare

RelatedNews

झारखंड में कमजोर पड़ता जा रहा नक्सलवाद का नेटवर्क
Latest News

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

सरना धर्म कोड की मांग
Latest News

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल
Latest News

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

झारखंड में ED का बड़ा एक्शन
Latest News

GST घोटाला मामले पर ED की बड़ी कार्रवाई, झारखंड और कोलकाता के 9 ठिकानों पर मारी रेड

लातेहार में दो बड़ी नक्सली हमले
Latest News

लातेहार में बढ़ीं नक्सल गतिविधियां, राज्य में नक्सलवाद की स्थिति

Latest News

झारखंड में कमजोर पड़ता जा रहा नक्सलवाद का नेटवर्क

नक्सलवाद से उभरता झारखंड: कितने नक्सली ढेर हुए, कितनों ने किया आत्मसमर्पण?

सरना धर्म कोड की मांग

झारखंड में फिर से क्यों उठ रही ‘सरना कोड’ की मांग? जानें इसके पिछे की पूरी कहानी

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

विराट कोहली ने टेस्ट मैच से लिया सिलन्यास

विराट कोहली ने टेस्ट मैट से लिया सन्यास, इंस्टाग्राम पर फैंस पर दी जानकारी

भारत-पाकिस्तान तनाव

ऑपरेशन सिंदूर से सीजफायर तक, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

डायमंड लीग में पहली बार होगी भारत की एंट्री

Doha Diamond League: डायमंड लीग में पहली बार भारत के 4 भारतीय एथलीट्स की होगी एंट्री

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

Global Market: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

यूपी डिफेंस कॉरिडोर

क्या है यूपी डिफेंस कॉरिडोर? कैसे रक्षा के क्षेत्र में बन रहा आत्मनिर्भर भारत का मजबूत स्तंभ?

PM Narendra Modi

PM मोदी की 24 घंटे में दूसरी हाई-लेवल बैठक, सेना प्रमुखों संग बनाई आगे की रणनीति

भारत के विदेश सचिव ने फिर पाकिस्तान को किया पर्दाफाश

‘झूठा है पाक, नागरिक विमानों की आड़ में रच रहा साजिश.., भारत ने फिर पाकिस्तान किया पर्दाफाश

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वीडियो
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Opinion
    • लाइफस्टाइल
  • About & Policies
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
    • Sitemap

Copyright © Jago-Jharkhand, 2024 - All Rights Reserved.